+91-7534072808



spardha' 18

स्पर्धा २०१८

स्पर्धा मातृभाषा परिवार द्वारा करवाई जा रही विद्यालय एवं कॉलेज स्तरीय ऑनलाइन हिंदी लेख, कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -

१. विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर निकलना।
२. नवोदित रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने हेतु सशक्त मंच देना।
३. विद्यार्थियों के मन में हिंदी साहित्य के प्रति रूचि जगाना।
४. सभी लोगों को हिंदी भाषा के प्रयोग हेतु उत्साहित करना एवं भाषाई भेदभाव को जड़ से उखाड़ फेंकना।

कविता लेखन

शब्दों की सहायता से मनः स्थिति को विधिवत स्वरुप प्रदान करना ही कविता है, कविता समय को प्रमाणित करती है, इस प्रतियोगिता के द्वारा आधुनिक कविता को वैश्विक मंच प्रदान करने तथा बाल और युवा कवियों की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान कर आधुनिक काल को प्रमाणित करना हमारा उद्देश्य है।

कहानी लेखन

लेखन की विधा में कहानी लेखन अत्यंत ही अद्भुत और आकर्षक विधा है। कहानी कहानीकार के समसामयिक और दूरदर्शी दृष्टिकोण की परिचायक होती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से इस परंपरा को और भी सबलता के साथ आगे बढ़ाना तथा कहानीकार की निरंतरता को जारी रखना हमारा उद्देश्य है।

लेख लेखन

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत हर प्रतिभागी को दिए गए विषय पर हिंदी लेख लिखना होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागी को सोचने एवं विश्लेषण करने हेतु प्रेरित करना है। हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम प्रतिभागी को अपनी सोच की नई गहराई मापने हेतु प्रेरित करते हैं।

नियम/निर्देश

नियम

१. विद्यालय स्तर पर स्पर्धा तीन वर्गों में कराई जाएगी। वर्ग १ - कक्षा 6 से 8, वर्ग २ - कक्षा 9-10 एवं वर्ग ३ - कक्षा 11-12
२. कॉलेज स्तर पर स्पर्धा एक मुक्त वर्ग के बीच में होगी।
३. प्रतिभागी लेख, कहानी व कविता लिखने हेतु केवल हिंदी भाषा का ही प्रयोग करें अन्यथा आपकी प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
४. प्रविष्टियाँ प्रतिभागी की मूल कृति होनी आवश्यक हैं। किसी भी संदेह की स्थिति में प्रविष्टि को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
५. कहानी एवं कविता लेखन किसी भी विषय पर किया जा सकता है।
६. हिंदी लेख हेतु विषय स्पर्धा आयोजकों द्वारा दिया जाएगा।
७. किसी भी स्थिति में निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।


निर्देश

१. प्रतिभागी मातृभाषा की वेबसाइट पर स्वयं को पंजीकृत करें।
२. पंजीकरण के पश्चात अपनी ईमेल आईडी का सत्यापन करें एवं वेबसाइट के सदस्य के रूप में लॉगिन करें।
३. लॉगिन के पश्चात सदस्य क्षेत्र में स्पर्धा २०१८ के नाम के बटन की पहचान कर उसे क्लिक करें।
४. अपनी विद्यार्थी पहचान सत्यापित करने के पश्चात आपको प्रतियोगिता के पृष्ठ पर प्रेषित किया जाएगा।
५. प्रतियोगिता पृष्ठ पर अपनी रचना प्रविष्ट कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए।

पंजीकरण

संस्थान पंजीकरण

Register Your College/School
अपने विद्यालय / कॉलेज को पंजीकृत करें

यदि आप स्पर्धा २०१८ अपने कॉलेज/स्कूल में आयोजित करना चाहते हैं तो नीचे दिए है फॉर्म के माध्यम से हमें इसकी जानकारी दें।

सन्देश भेजें

हमें सन्देश भेजें!