आ लिपट गले जा मनहारन  Dharmendra Rajmangal

आ लिपट गले जा मनहारन

Dharmendra Rajmangal

चप्पा चप्पा हर सड़क-सड़क
करता मेरा दिल धड़क-धड़क
तुझसे मिलने की चाहत में
न रहता दिल मेरा राहत में
है तू गई कहाँ मेरी बंजारन
आ लिपट गले जा मनहारन।
 

तेरी झीनी उस खुशबू में
खोता रहता क्यों मजनू मैं
लाली गुलाब सी होंठ खूब
नरमाई जैसे हो घास दूब
अब लौट के आजा मनभावन
आ गले लिपट जा मनहारन।
 

उन सख्त गर्म दोपहरी में
उन नर्म अँधेरी रातों में
फिर याद आए बरसातें
क्यों मन लागे तेरी बातों में
तेरे दर्शन का अभिलाषी मन
आ लिपट गले जा मनहारन।
 

चन्दन सा महके बदन तेरा
सापों सा मचले अधर मेरा
तेरे रूपों की चौखट तर
उछले मन तेरी आहट पर
तेरी चाहत का हो चुम्बन
आ लिपट गले जा मनहारन।
 

तेरी पलकों का गिरना उठना
चितवन से तेरी जीना मरना
मुस्कान तेरी कातिल होती
मन मर जाता जब तू रोती
सुन तू राधा मैं तेरा मनमोहन
आ लिपट गले जा मनहारन।
 

अधजल गगरी छलक-छलक
ढूँढू तुझको मैं फलक-फलक
चल अब तो मान जा ओ गोरी
काहे करती छल बरजोरी
मन किसना यादें वृन्दावन
आ लिपट गले जा मनहारन।
 

मोहे माफ़ी दे दे मतवाली
बन जा थोड़ी सी दिलवाली
चम्पई खिलती तू साड़ी में
मैं बाबा लगता इस दाढ़ी में
तू आज मिली तो हो शुभ क्षण
आ गले लिपट जा मनहारन।
 

सावन सिमटे तेरी बाँहों में
लू की गर्मीं तेरी सांसों में
पायल बाजे तेरी छनन-छनन
कंगन ज्यों मेघा घनन-घनन
मैं तेरा तू क्यों भई सौतन
आ गले लिपट जा मनहारन।
 

सुन रंग रंगीली रंगोली
बातें तेरी मीठी गोली
आ पास बैठकर बातें कर
बातों से भरता दिल पलभर
हो जा तू मेरी जीवन पूरन
आ गले लिपट जा मनहारन।
 

संकट में साथ तो दे मेरा
तू सबकुछ है मैं चेरा तेरा
आ चलते हम तुम संग-संग
सिर चढ़ कर बोले रंग ढंग
तू बदली बन मैं तेरा सावन
आ गले लिपट जा मनहारन।

अपने विचार साझा करें




0
ने पसंद किया
1109
बार देखा गया

पसंद करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com