अब जागो अब ना देर करो Bhanu Pratap Singh Tomar
अब जागो अब ना देर करो
Bhanu Pratap Singh Tomarअब जागो अब ना देर करो,
हुँकार भरो हुँकार भरो।
है लड़ाई अबकी अपनों से,
है लड़ाई अबकी सपनों से,
जो हक अपना लेकर बैठे
उनको ना अब स्वीकार करो,
अब जागो अब ना देर करो,
हुँकार भरो हुँकार भरो।
अब दिल्ली की सरकार सुनो
ना एक्टों के अब जाल बुनो,
हैं तख्त ताज ये सगे नहीं
इनसे ना इतना प्यार करो।
अब जागो अब ना देर करो
हुँकार भरो हुँकार भरो।
जिस दिन फिर क्षत्रिय मचलेगा
तब महाप्रलय आ जाएगी,
उन तूफानों के आगे फिर
कोई कुर्सी ना रुक पाएगी।
अब घर से अपने निकल पड़ो
अब हुँकार भरो हुँकार भरो,
अब जागो अब ना देर करो
हुँकार भरो हुँकार भरो।
हैं देश भक्ति में हाथ बँधे
तलवार उठा भी सकते हैं,
सरकार बना भी सकते हैं
तो सरकार गिरा भी सकते हैं।
बस आरक्षण को खत्म करो
कुछ ऐक्टों पर भी वार करो,
ये "भानु" का नम्र निवेदन है
बस दिल्ली की सरकार सुनो।
अब जागो अब ना देर करो,
हुँकार भरो हुँकार भरो।