देखो ये कैसी माया है अशोक कुमार पारीक
देखो ये कैसी माया है
अशोक कुमार पारीककौन सखा है कौन है शत्रु
कोई ना जान पाया है,
आठों पहर साथ थे रहते
धोखा उसी से खाया है।
देखो ये कैसी माया है.. २
लूट-पाट भी मची हुई है
प्रेम भाव भी छाया है,
खुशियों में जो भीड़ थी उमड़ी
दुखों में कोई ना आया है।
देखो ये कैसी माया है..२
हरा है मुस्लिम, भगवा हिन्दू
रंगों में हमे बँटाया है,
एक साथ रंग रहेंगे सारे
तिरंगे ने हमें सिखाया है।
देखो ये कैसी माया है..२
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
धर्मों में हमे लड़ाया है,
गीता, कुरान, बाइबिल ने हमें
शांति का पाठ पढ़ाया है।
देखो ये कैसी माया है ।
देखो ये कैसी माया है ।।