उठो नारी अब शस्त्र उठा लो Shristy Ruhela
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
Shristy Ruhelaउठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली,
अब करो विनाश अत्याचार का
बन जाओ झाँसी वाली रानी।
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली,
अब करो आविष्कार तुम नए युग का
बन जाओ नारी बलशाली।
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली,
अब तुम दुर्गा का अवतार लो
इस युग के महिषासुर का संहार करो।
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली,
अब अबला नहीं बलशालिनी बनो
उठा के हथियार अब तुम दुष्टों का संहार करो।
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली,
जना है तुमने इस दुनिया को
अब निस्तार तुम अपना भी करो।
उठो नारी अब शस्त्र उठा लो
बन जाओ तुम काली।