आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं  CHANDRESH PRAGYA VERMA

आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं

CHANDRESH PRAGYA VERMA

आज़ादी का जश्न कुछ इस तरह मनाते हैं
सारे जहाँ से अच्छा यह गीत फिर गाते हैं,
आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं।
 

स्वंतंत्रता दिवस संकल्प यह हम सब उठाते हैं
कि अपने भारत देश को स्वच्छ कर दिखाते हैं,
आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं।
 

आज़ादी का अमृत महोत्सव है यह सबको बताते हैं
आसपास वृक्षारोपण कर देशभक्ति अपनी दिखाते हैं,
आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं।
 

तन से आज़ाद हुए मन को स्वतंत्र बनाते हैं
घृणा, ईर्ष्या, द्वेष को हम सब दूर कर दिखाते हैं,
आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं।
 

कैंसर मुक्त हो ये भारत इस दिशा में कदम उठाते हैं
एक कदम फिर से सब स्वास्थ्य की ओर बढ़ाते हैं,
आओ हम सब तिरंगा लहराते हैं।

अपने विचार साझा करें




0
ने पसंद किया
348
बार देखा गया

पसंद करें

  परिचय

"मातृभाषा", हिंदी भाषा एवं हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार का एक लघु प्रयास है। "फॉर टुमारो ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग" द्वारा पोषित "मातृभाषा" वेबसाइट एक अव्यवसायिक वेबसाइट है। "मातृभाषा" प्रतिभासम्पन्न बाल साहित्यकारों के लिए एक खुला मंच है जहां वो अपनी साहित्यिक प्रतिभा को सुलभता से मुखर कर सकते हैं।

  Contact Us
  Registered Office

47/202 Ballupur Chowk, GMS Road
Dehradun Uttarakhand, India - 248001.

Tel : + (91) - 8881813408
Mail : info[at]maatribhasha[dot]com